मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
रुका धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य सफल होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य के लिए कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। नदी व तालाबों में स्नान करने से परहेज करें।
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
लापरवाही से कारोबार में हानि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नया कारोबार शुरू करने की योजना बनेगी। किसी धार्मिक यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य बनेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। रासायनिक वस्तुओं के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन प्रसन्न रहेगा। संतान की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से न उलझें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें। पड़ोसियों के साथ सहयोग का भाव रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कार्य सफल होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
भबूमि और भवन की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आग से जुड़े कार्य करने में विशेष सावधानी बरतें।
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापार में अच्छा लाभ होगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य सफल होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय अधिक होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। रुका धन प्राप्त होगा।
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होगें। दूर के संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पर्यटन स्थल के भ्रमण का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। खानपान पर ध्यान दें।
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कही से अच्छी खबर मन को खुश कर देगी। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। सरकारी कार्य बनेंगे। घर पर कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज अचानक धन लाभ हो सकता है।
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
बनते कार्य में अड़ंगा लग सकता है। स्वास्थ्य कारणों से मन विचलित रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कानूनी अड़चनें बनी रहेंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शुगर व दिल के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गैर जरूरी यात्रा को आज टाल दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी संबंधी की बात मन को चोट पहुंचा सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। आग से हानि संभव है।
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
घरेलू खर्च बढ़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्यों में बड़ा लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। किसी भी नये कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें।
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
लापरवाही से शारीरिक कष्ट होगा। नौकरी को लेकर अच्छी शबर मिलेगी। परिजनों और पड़ोसियों के साथ उलझने से बचें। शत्रु हावी होंगे। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी को अपमानित न करें। अनजान लोगों के साथ किसी तरह की डील करने से बचें। ऑनलाइन कार्य सावधानी से करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें