मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यवसाय में लाभ होगा तथा नये कारोबार को लेकर योजना बनेगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा, लॉटरी और सट्टे से दूर रहें। अग्नि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धार्मिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सोशल मीडिया पर समय कम बिताएं।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा में वस्तुओं की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरते। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रासायनिक वस्तुओं का प्रयोग करने में सावधानी बरतें। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा को टाल दें। आभूषणों की खरीद का विचार मन में आएगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन विफल रहेंगे। झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। पदोन्नति का योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम रखें। मंदिर में दान दें।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कारणों से चिंता तथा तनाव हो सकता है। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें। व्यवसाय में हानि संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी को अपमानित न करें।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अनजान लोगों के साथ व्यवसायिक समझौते न करें। नौकरी में पदोन्नति होगी। राजकीय कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूर रहें। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
अचानक खर्च बढ़ेगा। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा। शत्रुओं से खतरा बना रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होगें। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी में लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। मांगलिक कार्य बनेंगे। परिवार में किसी परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंता बनी रहेगी। पहाड़ों की यात्रा को टालना बेहतर होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का योग बन सकता है। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दुर्घटना का खतरा है।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पड़ोसियों से विवाद से बचें।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी की प्राप्ति का योग है। नया कार्य शुरू करने की योजना सफल होगी। किसी की बात से मन व्यथित होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों से मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। लॉटरी और ऑनलाइन गेम स दूरी बनाकर रखें।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
भूमि-भवन खरीदने की योजना सफल रहेगी। रोजगार को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कठोर परिश्रम से कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। कहीं से अशुभ समाचार मिलेगा। यात्रा को लेकर विशेष सावधानी बरतें। घर में मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें