मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी बड़ी योजना को लेकर भागदौड़ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का प्रबल योग है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जमीन-जायजात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
—————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। घर पर मेहमान के आने का योग है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य के लिए यात्रा करने का मौका मिलेगा।
—————
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कहीं से अप्रिय सूचना मिल सकती है। अनजान लोगों के साथ देनदेन से बचें। व्यापार के सिलसिले में भागदौड़ होगी। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर मन में चिंता तथा तनाव रहेगा। आय में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा को टालना बेहतर होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
—————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन में अज्ञात भय बना रहेगा। शुगर और दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। पुराना रोग उभरने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। घर से बाहर भोजन करने से बचें। रात के वक्त सैर-सपाटा करने निकलें तो सावधानी बरतें।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जीवन साथी के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। धार्मिक और नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सोने-चांदी और शेयर बाजार में निवेश करना बेहद शुभ है।
—————
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी व सहयोगी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पश्चिम दिशा की यात्रा का योग है। धार्मिक आयोजनों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
—————
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कारोबार सामान्य रहेगा। चांदी के आभूषणों में निवेश करना शुभ रहेगा। भवन, भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दोपहर बाद वाहन चलाने से परहेज करें। नदियों में स्नान में सावधानी बरतें।
—————
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आग और पानी से परेशानी हो सकती है। नदियों में स्नान और नौकायन से परहेज करें। किसी के साथ मजाक अथवा व्यंग्य से बचें। आपकी सही बात भी दूसरों को बुरी लग सकती है। पड़ोसियों से बेवजह विवाद हो सकता है। लेनदेन सावधानी के साथ करें। वयापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। किसी निमंत्रण में भागीदारी का योग है।
—————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
पारिवारिक कारणों से मन व्यथित रहेगा। नौकरी और कारोबार को लेकर यात्रा का का योग है। पानी से खतरा हो सकता है, नदियों में स्नान से बचें। व्यापार में उधार देने से बचें। श्वांस संबंधी रोगों से पीड़ित जातक अपना विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों को समय दें। जीवनसाथी की सलाह को नजरअंदाज न करें। रासायनिक पदार्थों का उपयोग सावधानी से करें।
—————
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ससुरालियों का स्नेह मिलेगा। प्रेमी और जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है। नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें। कारोबार में वृद्धि का योग है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। सोना-चांदी और शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा। बिजली संबंधी कार्य करने में सावधानी बरतना उचित होगा।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
पारिवारिक सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में तरक्की होगी। रुका कार्य पूरा होगा। कामकाज में बदलाव के कारण लाभ का योग है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। खट्टे पदार्थों का सेवन न करें।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नये व्यापार में धन सोच समझकर ही लगाएं। किसी भी परिचित के साथ लेन-देन से बचें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभ होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। ईश्वर का ध्यान करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें