आज का राशिफल 19 मई 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
नौकरी के लिए किए पर्यास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। हवाई यात्रा का योग बनेगा। परिजनों के साथ विवाद से बचें तथा वाणी पर संयम बरतें।। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म स्थल पर दान दें।
—————-

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में जमीन-जायजाद को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। साधु-संतों की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर शीतल पेय पिलाएं।
—————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
व्यापार में लाभ होगा। धार्मिक यात्रा शुभ होगी। साधु-संतों की सेवा का मौका मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी का योग है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
—————-

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, राजकीय सेवा में पदोन्नति होगी। व्यावसाय में नया निवेश करना शुभ रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। कोई बड़ा काम होने से खुशी मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर भोजन करने से बचें।

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नया व्याापार शुरू होगा। हवाई यात्रा काा मौका मिलेगा। चोट व पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट संभव है। नदियों में स्नान से बचें। परिवार के साथ किसी धर्म स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान व्यक्ति की बात पर विश्वास न करें। धनलाभ लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच विचार कर ही करें। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें।
—————-

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापार लाभ देगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर बनेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। कहीं से अप्रिय समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। परिजनों के साथ विवाद से बचें।
—————-

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने में जल्दबाजी न करें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में लापरवाही से धनहानि संभव है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों की बात न टालें। अनजान लोगों से बहसबाजी से बचें। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने का योग है।
—————-

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। खानपान में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। धर्मस्थल पर गरीबों को दान दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का हर कार्य में सहयोग मिलेगा। घर आए मेहमानों का सत्कार करें।
—————-

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नई नौकरी के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से न उलझें। कारोबार अच्छा लाभ देगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। बेवजह विवाद से बचें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। संतान के स्वास्थ्‍य को लेकर सजग रहें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
व्यापार लाभ देगा। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें।बेवजह विवाद से बचें। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। परिवार को समय दें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। शत्रु बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे, वाणी पर संयम रखें। भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना बनेगी। खट्टे फलों का सेवन करने से बचें।
—————-

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से न उलझें। नदियों में स्नान तथा नौकायन करने से परहेज करें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश लाभकारी होगा। गरीबों को फल बांटना अच्छा रहेगा।
—————-

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। लापरवाही से पुराना रोग उभर सकता है। पहाड़ों की यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सरकारी कार्य बनेंगे। परिजनों तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बाहर भोजन न करें। किसी धर्म स्थल पर भंडारा करने से पुण्य मिलेगा।वाणी पर संयम रखें।
—————-