आज का राशिफल 22 मई 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यावसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगीी। सोना-चांदी में निवेश करना लाभकारी होगा। लाटरी और सट्टे से दूर रहें। बड़े-बुजुर्गों के साथ बहस न करें।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धार्मिक यात्रा का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। नई योजना पर कार्य करने के लिए परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय लाभ देगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आग से हानि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा को टाल दें। आभूषणों की खरीद का मौका मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। रासायनिक सामग्री के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। शुभ समाचार मिलेगा।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कोई सूचना मन को खुशियों से भर देगी। नौकरी में पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी का दिल न दुखाएं।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
मन में निराशा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च होगा। व्यवसाय साधारण चलेगा। अनजान लोगों के साथ लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि व भवन को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नौकरी के लिए कठोर परिश्रम करना होगा। नये कार्य में भाग्य साथ देगा। राजकीय कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी की बात दिल को चुभ सकती है।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश का जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
मन विचलित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी में सोच समझकर ही पैसा लगाएं। संतान की नौकरी का योग है। निराश्रतों की मदद करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का योग बन सकता है। नदी-तालाबों से दूर रहें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
पुरानी बीमारी परेशान करेगी। व्यावसाय को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। भूमि खरीद पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंगों को लेकर तनाव हो सकता है। मन अशांत रहेगा।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी की प्राप्ति होगी। नया कार्य शुरू करने की योजना सफल होगी। अज्ञात कारणों से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। किसी पर्यटन स्थल की सैर करने का मौका मिलेगा। किसी कार्य में पड़ोसियों से मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। भवन निर्माण का विचार मन में आएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। आग से संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से परहेज करें।

—————-