मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरते। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है।पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। मांगलिक कार्य होंगे।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
परिवार के साथ पर्यटन यात्रा की योजना सफल होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए किए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सोशल मीडिया पर समय खराब न करें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। नया घर खरीदने की योजना सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। संक्रामक बीमारी की खतरा रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा, ऑनलाइन खेलों और लाटरी से दूर रहें। पड़ोसियों से विवाद से बचें।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नया वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। कहीं से अचानक धन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग हैं। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
चोट लगने का खतरा है। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नदी-नालों से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा में सावधानी बरतें। सोने के आभूषणों में निवेश करना लाभकारी होगा। व्यापारिक लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन सफल नहीं हो सकेंगे। निराश्रितों को भोजन कराएं।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरी को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। मैकनिकल कार्यों से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक कारणों से तनाव हो सकता है। मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें। व्यवसाय साधारण चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कोर्ट-कचहरी में लंबित कार्य बनेंगे। नये व्यवसायिक समझौतों को आज टालना बेहतर रहेगा। नौकरी में भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान को लेकर अच्छी खबर से मन प्रसन्न रहेगा।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राजनीति से जुड़े जातकों को विवाद का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड में निवेश का जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासनिक कार्य सफल होंगे। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन व नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार-व्यवसाय में आंशिक हानि हो सकती है। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी में पैसा बर्बाद न करें। नौकरी में पदोन्नति का योग है। परिवार के बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि अथवा भवन खरीदने की योजना बनेगी। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। संतान की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
अशुभ समाचार मन को विचलित करेगा। नया कार्य शुरू करने की योजना टाल दें। नई नौकरी की प्राप्ति का योग है। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। अचानक लंबी यात्रा पर जाना पड़ेगा। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। किसी गोष्ठी अथवा सम्मेलन में भागीदारी का मौका मिलेगा।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शुगर व दिल के मरीजों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रासायनिक वस्तुओं का इस्तेमाल सावधानी से करें। नदियों में स्नान से परहेज करें।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
किसी बड़े निवेश को आज टालना बेहतर है। नौकरी मिलने में विलंब है। व्यापार लाभ देगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। राजकीय कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खेल से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलेगी। रंगमंच व फिल्म से जुड़े लोगों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। विदेश की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें