आज का राशिफल 24 मई 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
आर्थिक कारणों से मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। अचानक धन व्यय करना पड़ेगा। किसी के साथ भी बड़ा लेनदेन करने से बचें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। पुराने मित्र से संपर्क होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वित्तीय कामकाज में सावधानी बरतें।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आग से हानि हो सकती है। मांगलिक कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। वस्त्रों से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। प्रापर्टी के कारोबारियों को काम में मोटा लाभ होगा। ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। लापरवाही से धनहानि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आभूषणों के कारोबारियों के लिए आज निवेश करने का अच्छा मौका है। शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी शुभ कार्य में भागीदारी का मौका मिलेगा। विवादों से बचें। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नये वस्त्र खरीदना शुभ होगा।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
वाहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ का दिन है। नौकरी के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। राजकीय कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनजान के साथ व्यवसायिक समझौते न करें। शेयर मार्केट लाभ देंगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान की तरक्की होगी।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यवसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। शुगर के रोगी खानपान में सावधानी बरतें। कहीं से अच्छा समाचार मन को शुकून देगा। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। रुका धन प्राप्त होगा। नौकरी वाले जातकों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट में निवेश अच्छा रहेगा, ऑनलाइन खेलों और लाटरी से दूर रहें। पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाएं।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
मांगलिक कार्य बनेंगे। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। आग और पानी से खतरा रहेगा, जोखिम न लें।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
कार्यस्थल पर चोट लगने का खतरा है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। भूमि पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई अप्रिय सूचना मन को दुखी करेगी।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
लकड़ी से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी से बचें। नौकरी में पदोन्नति होगी। मांगलिक कार्य बनेंगे। दोपहिया वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि अथवा भवन खरीददने की योजना बनेगी। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। किसी कारण से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश का जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य कारणों से मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नये वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। परिजनों से विवाद संभव है।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कागज के काम से जुड़े व्यापारी सावधानी बरतें। संपत्ति की खरीद में सफलता मिलेगी। रोजगार को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन निर्माण की योजना सफल होगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खेलों में निवेश सोच-समझकर ही करें। घरेलू कार्यों पर व्यय बढ़ेगा।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
बिजली उपकरणों के कारोबारियों को लाभ होगा। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धार्मिक यात्रा फलदायक होगी। वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहेगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नदी-नालों से दूर रहें।
—————-