आज का राशिफल 25 मई 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
आज कोई रुका हुआ कार्य बनेगा। घरेलू सामान की खरीद में खर्च बढ़ेगा। आभूषण व अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखे। अधिकारियों की बात को न टालें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। दवा व रासायनिक पदार्थों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्त्याशित लाभ होगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट में सोचसमझकर निवेश करें।
—————-

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नई नौकरी के लिए प्रयास बढ़ाने की जरूरत है। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। उत्तर दिशा की यात्रा को टालना अच्छा रहेगा।
—————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
रोजगार को लेकर शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में हानि संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभकारी रहेगा। अदालती कार्य में सफलता मिलेगी। मेहमानों का घर में आगमन हरोगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। बिजली संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा है।
—————-

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कपड़ों के कारोबारियों के लिए दिन लाभ देने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। पानी से हादसे का खतरा है। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। मांगलिक कार्य सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आभूषणों की खरीद का योग है। पुराने साथी से मुलाकात होगी। संतान के रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
—————–

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नया व्यापार शुरू करने से पहले कुंडली जरूर दिखाएं। नौकरी में पदोन्नति होगी। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। शुगर व दिल के मरीज लापरवाही न करें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश लाभ देगा। भूमि खरीद की योजना सफल रहेगी। परिवार के साथ सैर करने का मौका मिलेगा।
—————-

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
साहित्य व रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया व्यापार करने के लिए दिन अच्छा है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार लाभ देगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क होगा। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। जीनवसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।
—————-

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। व्यापार में अपेक्षित लाभ होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। बैंक संबंधी कार्य सफल होंगे। आज किसी को भी कर्ज न दें। मीठी वस्तुओं का सेवन कम करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिलगा। संतान के रोजगार को लेकर सुखद समाचार मिलेगा।
—————-

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। दक्षित दिशा की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। सरकारी कार्यों में विलंब होगा। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से बचें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे।
—————-

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
स्वास्थय बिगड़ सकता है। कहीं से अशुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय लाभ देगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में भाग्य आजमा सकते हैं। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। संतान के स्वास्थ्‍य को लेकर सजग रहें। कपड़ों के कारोबारी लेनदेन में सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से बचें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
सैन्य कार्यों के जुड़े जातकों को परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान लोगों की बातों पर भरोसा न करें। ऑनलाइन व्यापार से जुड़े जातकों को अपेक्षित लाभ होगा। सोने-चांदी में निवेश करना लाभकारी होगा। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़े कार्य में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
—————-

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
लंबी यात्रा को टालना पड़ेगा। घर पर कलह हो सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। किसी से विवाद स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। संतान के रोजगार को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। संक्रामक रोग का खतरा बना रहेगा।
—————-

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
रुके कार्य बनेंगे। घर खरीदने का सपना साकार होगा। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कोई झूठा आरोप लगाकर परेशान कर सकता है। पड़ोसियों के साथ अनबन हो सकती है। पानी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। मनोरंजन के साधनों पर धन व्यय होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
—————-