मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आग और पानी के कार्यों में सावधानी बरतें। व्यवसाय के चलते हवाई यात्रा का योग बनेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहंगे। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।
—————-
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। राजनीतिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। साधु-संतों की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को फल बांटना फलदायक होगा। घर पर खर्चों में वृद्धि होगी।
—————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नई नौकरी का योग है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। उत्तर दिशा की ओर यात्रा का योग है। साधु-संतों की सेवा का मौका मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। पुरानी मित्र से मुलाकात होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रासायनिक पदार्थों से सावधानी बरतें।
—————-
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नई नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। राजकीय सेवा में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय में नया निवेश करना शुभ रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को यश और सम्मान मिलेगा। मेहमानों का घर पर आगमन होगा। किसी बड़ी सफलता से मन खुश रहेगा। नये कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बाहर भोजन करने से बचें।
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
संक्रामक रोगों का खतरा है। पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट संभव है, सावधानी बरतें। नदियों में स्नान से बचें। परिवार के साथ दक्षिण दिशा की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान व्यक्ति की बात पर विश्वास न करें। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच विचार कर ही करें। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। ठंडी वस्तुओं के सेवन से परहेज करें।
—————-
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सावधानी से निवेश करें। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर बनेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। कहीं से अप्रिय समाचार मिलने से मन दुखी होगा। घर पर आए मेहमानों का मान-सम्मान करें। गाय की सेवा करें।
—————-
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नया कारोबार शुरू करने कायोग है। घर पर नये मेहमान का आगमन खुशियां लाएगा। व्यापार में लापरवाही से धनहानि संभव है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
—————-
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
दिल के रोगी स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। संतान के मांगलिक कार्यों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। बाहर भोजन करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें। पश्चिम दिशा की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। संतों की सेवा करने से खुशी मिलेगी।
—————-
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नई नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा लाभ देगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, सतर्कता बरतें। बेवजह विवाद से बचें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें तथा विवादों दूर रहें। कहीं से अप्रिय समाचार मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल रखें। परिवार को समय दें। व्यापार में लाभ होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए इंतजार खत्म होगा। शत्रु विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे, वाणी पर संयम रखें। भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना बनेगी। खट्टे फलों का सेवन न करें।
—————-
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
पूरब दिशा की यात्रा का योग है। कारोबार में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की ओर से सराहना मिलेगी। परिवार में विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। पड़ोसियों से न उलझें। नदियों में स्नान से परहेज करें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश लाभकारी होगा। किसी धर्म स्थल पर असहाय लोगों को भोजन कराना फलदायक रहेगा।
—————-
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
पर्वतीय पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बनेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानून से जुड़े कार्य बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद न करें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाने से पुण्. प्राप्त होगा।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें