आज का राशिफल 26 मई 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। कारोबार में हानि संभव है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। किसी से अपमान मिलेगा। आभूषणों में निवेश करना अच्छा रहेगा। परिवार के धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। बीमारी के कारण तनाव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम बरतें। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। संक्रामक रोगों का खतरा बना है। बेवजह यात्रा करने से बचें। शुगर व दिल के रोगी खानपान में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं।
————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इलैक्ट्रॉनिक व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। परिवार में बीमारी के कारण तनाव और चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट व सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। भूमि-भवन खरीदने का सपना पूरा होगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। जोखिम वाले कार्य करने से बचें।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। पहाड़ों की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी मिलने का योग है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। पड़ोसियों के साथ विवाद हो सकता है।
————–

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। बिगड़े काम बनेंगे। जमीन व संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरी के लिए प्रयास सफल रहेंगे। ऑनलाइन खेलों में समय व धन बर्बाद न करें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कहीं से शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। विदेश की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। दिल के मरीज अपना ध्यान रखे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त के कार्य में लाभ होगा। नदी-नालों से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। हवाई यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
रंग-रोगन के कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कहीं से अचानक धन प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर लापरवाही से चोट लगने का खतरा है। किसी कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी को भी धन उधार न दें। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
परिवार में विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है। लोन संबंधी कार्य बनेंगे। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। संतान के रोजगार को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। दोपहर बाद दूर की यात्रा पर न निकलें। माता-पिता का सहयोग मिलगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। राजकीय कार्य बनेंगे।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। हवाई यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में निवेश लाभ देगा। अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर वाणी पर सयंम बरतें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बैंक संबंधी कार्य सफल होंगे।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
विवाद से बचें। दिल के रोगियों का स्वास्थय बिगड़ सकता है। नौकरी के लिए किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यावसाय में लाभ होगा। मांगलिक कार्य बनेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। आग संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी बरतें।
वाहन खरीद की योजना सफल होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। बैंक से लोन लेने की नौबत आ सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ रहेगा। ऑनलाइन सट्टे व लॉटरी से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। भूमि तथा भवन खरीद का योग बन सकता है। धार्मिक प्रयोजन से यात्रा सफल रहेगी। अग्नि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। दिल व शुगर के रोगी खानपान में सावधानी बरतें।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
कारोबार में लाभ होगा। पुराना रोग ऊभर सकता है। आज नदी-नालों से दूर रहें। स्वास्थ्य कारणों से भागदौड़ रहेगी। नौकरी में अफसरों सेअनबन हो सकती है। बाहर भोजन करने से बचें। शेयर मार्केट तथा स्वर्ण आभूषणों में निवेश करना लाभकारी होगा। ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी कीमती सामान के खोने का खतरा है।
—————-