आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में निवेश शुभ रहेगा। नये कार्य में भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें।

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। नये व्यवसाय के लिए समय अनुकूल है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
बेवजह भागदौड़ करनी पड़ेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धर्म स्थल पर गरीबों को भोजन कराना लाभकारी होगा।

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। साहित्य व संगीत से जुड़े लोगों को यश और सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होंगा। व्यय अधिक होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। बाहर भोजन न करें।

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। कहीं से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। संपति को लेकर परिवार में वाद-विवाद हो सकता है।

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मेहमानों का आगमन होगा।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। घर पर संतों का आगमन होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आरामकरने का अवसर मिलेगा। मन अज्ञात कारणों से भयभीत रहेगा। यात्रा के दौरान कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय को लेकर नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय बना रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का शाबासी मिलेगी। किसी पर्यटन स्थल की सैर की योजना बनेगी। जीवनसाथी के लिए नये वस्त्र खरीदने का मौका मिलेगा।

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का अवसर मिलेगा।