आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
संक्रामक रोगों का खतरा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी नया कार्य शुरू करने से पहले सोच विचार कर लें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। संपत्ति को लेकर रुके कार्य सफल होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पर्यटन स्थल की यात्रा का योग है। बाहर भोजन करने से परहेज करें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
धार्मिक कार्य के लिए यात्रा करने का मौका मिलेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रशासन संबंधी लंबित कार्य सफल होंगे। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। किसी के साथ विवाद में न पड़ें।

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मन विचलित रहेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। घरेलू कार्यों को लेकर दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
स्वास्थ्य खराब होने से थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों को लेकर मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कहीं से शुभ सूचना प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। नये मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। किसी पर व्यंग्य करने से अपमान मिलेगा।

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। नदियों से दूर रहें। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नया भवन व भूमि की खरीद की योजना सफल रहरेगी। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी का योग है। शुगर व दिल के रोगी स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। दूर की यात्रा कोटालना बेहतर रहेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। संतान को लेकर तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी करने का मौका मिलगा।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
ससुराल पक्ष से अच्‍छा समाचार प्राप्त होगेा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑनलाइन लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें। आग से खतरा बना रहेगा।

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। नये वाहन की खरीद की योजना बनेगी। व्यापार शुरू करने की योजना फलीभूत होगी। नौकरी वाले जातकों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ पर्यटक स्थल की यात्रा करने का मौका मिलेगा। ठंडी वस्तुओं के सेवन से परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी का योग है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों से मतभेद हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। दिन अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। घर पर मेहमानों के आने से माहौल अच्छा रहेगा।