मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यवसाय में लाभ होगा। भूमि खरीदनें की योजना मूर्त रूप लेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट, ऑनलाइन कार्यों में सावधानी बरतें। अनजान लोगों के साथ विवाद से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर हादसे का खतरा है। वाहन सावधानी से चलाएं। पहाड़ों की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। रोजगार प्राप्ति का योग है। सफेद वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा। जीवनसाथी को उपहार दें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसायिक कार्यों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक होगा।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी के लिए आभूषण की खरीद शुभ रहेगी। संतान के मांगलिक कार्य को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में पदोन्नति का योग है। गरीबों को दान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में भागीदारी का मौका मिलेगा।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
परिजनों के साथ विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। संक्रामक बीमारी का खतरा है। नदी में स्नान से परहेज करें। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बनेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें।नये वस्त्र खरीदना शुभ होगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। सट्टा व लौटरी से दूर रहें।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
संपत्ति खरीदने की योजना सफल होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। रोजगार को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रासायनिक पदार्थों का उपयोग सावधानी से करें। घर आए साधू को दान दें। धार्मिक कार्य सफल होंगे।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
राजनीति से जुड़े जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार और सट्टे से बचें। भवन व भूमि की खरीद में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर पर नये मेहमान का आगमन होगा।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु हाावी होने की कोशिश करेंगे। शुगर व दिल के रोगी जांच जरूर कराएं। ठंडी वस्तुओं का प्रयोग करने से बचे। बड़े- बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ने से तनाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। ससुराल से शुभ समाचार मिलेगा।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
संपत्ति को लेकर सगे संबंधी विवाद पैदा कर सकते है। अनजान लोगों पर विश्वास करने से हानि हो सकती है। सोशल मीडिया पर अधिक समय बर्बाद न करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। मांगलिक कार्यों के चलते यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यवसाय में लाभ होगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का योग है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूर रहें। किसी की बात मन को व्यथित कर सकती है। माता-पिता का सम्मान करें। किसी मंदिर में गरीबों को भोजन कराएं। ठंडी वस्तुओं के सेवन से परहेज करें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
नौकरी में पदोन्नति का योग है। कार्यस्थल पर लापरवाही से शरीरिक कष्ट संभव है। विदेश की यात्रा का योग बनेगा। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। खानपान में लापरवाही से संक्रामक बीमारियों का खतरा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बाहर भोजन करने से बचें। वाणी पर संयम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। मंदिर में दान दें।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी का योग है। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यावसायिक कार्यों को लेकर तनाव रहेगा। नया वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। ऑनलाइन कार्यों में बेहद सतर्कता बरतें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विदेश की यात्रा की योजना बन सकती है।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। कहीं से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भूमि खरीदने की योजना सफल रहेगी। धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी बड़े कार्य में घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें