आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यावसाय में लाभ होगा तथा कारोबार में वृद्धि होगी। कीमती सामान की खरीद सफल और शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नेति का योग है। शेयर मार्केट, ऑनलाइन शॉपिंग में लाभ होगा। अनजान लोगों से विवाद से बचें।
लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नदियों में स्नानसे परहेज करें। कहीं से अशुभ सूचना मिल सकती है।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार और सट्टे से बचें। पुरानी बीमारी उभर सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नौकरी में उन्नति होगी। शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश का जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासन संबंधी कार्य सफल होगें। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नये वाहन की खरीद के लिए प्रयास सफल होंगे। मन अशांत रहेगा।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आग से हानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलने से आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। बेहद जरूरी न होने पर दूर की यात्रा से बचें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन विफल रहेंगे। सट्टा व लौटरी से दूर रहें।।
————-

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति का योग है। अज्ञात कारणों से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों से मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभकारी रहरेगा।
————-

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आभूषण तथा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। रोजगार को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन निर्माण का विचार मन में आएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। घर आए साधू को दान जरूर दें।

————-

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार ठीक चलेगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। ससुरालियों का सहयोग मिलेगा।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
यात्रा के दौरान कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सगे संबंधी उलझन पैदा कर सकते है। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परिचित के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
व्यवसाय में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अनजान के साथ व्यवसायिक समझौते में विशेष सावधानी बरतें। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। मन में अज्ञात कारणों से चिंता बनी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी में सोच समझकर ही पैसा लगाएं। नौकरी में पदोन्नति का योग है। निराश्रतों की मदद करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी।
————-

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कारणों से चिंता तथा तनाव हो सकता है। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें। व्यवसाय साधारण चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मंदिर में निराश्रितों को दान दें।
————