मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आभूषण तथा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का योग है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कहीं से अशुभ समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थल के भ्रमण की योजना बनेगी।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मनमें नकारात्मकता हावी रहेगी। दिल के मरीज अपना ध्यान रखे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। नदी-नालों से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।हवाई यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
स्वास्थ्य बिगड़ने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। रासायनिक पदार्थों के प्रयोग से हानि हो सकती है। पहाड़ों की यात्रा करने का मौका मिलगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। शत्रु हावी होने की कोशिश करें। नई नौकरी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आर्थिक हानि संभव है। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट व सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। भूमि-भवन खरीदने का सपना पूरा होगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। जोखिम वाले स्थलों की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को के स्थानान्तरण का योग है। आभूषणों में निवेश करना अच्छा रहेगा। सगे संबंधियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। नदियों में स्नान व नौकायन से परहेज करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कारोबार सामान्य रहेगा।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर लापरवाही से चोट लगने का खतरा है। संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम बरतें। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। संक्रामक रोगों का खतरा है। दिल के रोगी खानपान में सावधानी बरतें। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
संपत्ति विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सरकारी नौकरी मिलने का योग बनेगा। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। संतान के रोजगार को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। किसी धर्मस्थल पर गरीबों को दान दें।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
राजनीति से जुड़े लोगों को यश और पद की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यस्थल पर लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। आज किसी को भी धन उधार न दें। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अनजान लोगों की बात पर भसोरा न करें।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार में घाटा हो सकता है। नई नौकरी तथा पदोन्नति का योग है। आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। ऑनलाइन सट्टे व लॉटरी से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। भूमि तथा भवन खरीद का योग बन सकता है। धार्मिक प्रयोजन से यात्रा सफल रहेगी। अग्नि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो सकता है। दिल व शुगर के रोगी खानपान में सावधानी बरतें।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। हवाई यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के लिए प्रयास सफल होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें