आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
कारोबार में वृद्धि होगी। कीमती सामान की खरीद शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश शुभ होगा। सगे संबंधियों के साथ मनमुटाव संभव है। लेनदेन में सावधानी बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नदियों में स्नानसे परहेज करें। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।
————

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। नई नौकरी व नये व्यापार के लिए प्रयास सफल होंगे। वाणी पर संयम बरतें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। शुगर और दिल के रोगी अपना खयाल रखें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
शेयर बाजार तथा म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए दिन अच्छा है। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में स्वास्थ्य कारणों को लेकर चिंता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट व सराकारी कार्य सफल होंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। भूमि-भवन खरीदने का सपना साकार होगा।
————

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
मन प्रसन्न रहेगा। कहीं से अच्छी खबर मिलेगी। किसी भी प्रकार के झगड़े व विवाद से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नसों की बीमारी से पीड़ित जातक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आग से हानि हो सकती है। व्यवसाय में तरक्की होगी। आय में वृद्धि होगा। यात्रा में सतर्कता बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन विफल रहेंगे। शेयर खरीदना ठीक रहेगा।
—————

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आभूषण तथा संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भवन निर्माण का विचार मन में आएगा। नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऑनलाइन खेलों में भाग्य आजमा सकते हैं। घर आए संतों को दान-दक्षिणा जरूर दें।
—————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नया कार्य शुरू कर सकते हैं। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। आग से खतरा है, सावधानी बरतें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अज्ञात कारणों से मन अशांत रहेगा। नई योजना में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ विवाद से बचें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लापरवाही से शारीरिक कष्ट संभव है। आज किसी को भी धन उधार न दें। नया व्यवसाय शुरू करने का िवचार बनेगा। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी मेहमान का आगमन होगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। लाहन सावधानी से चलाएं। सगे संबंधी बेवजह विवाद पैदा कर सकते हैं। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
————

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। नये आभूषण खरीदने की योजना बनेगी। नौकरी के लिए किए प्रयास सफल होंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। किसी परिचित के साथ अनबन हो सकती है। वाणी पर सयंम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कारणों से मन चिंतित रहेगा। गैर जरूरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें। व्यवसाय साधारण चलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। लापरवाही से शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मंदिर में जाकर ईश्वर का ध्यान करें।
—————

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे व लॉटरी से बचें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नौकरी में पदोन्नति का योग है। भूमि खरीद का योग बन सकता है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। नदियों में स्नान से बचें। परिजनों से विवाद हो सकता है।
—————

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
व्यवसाय में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अनजान लोगों के साथ वाद-विवाद से बचें। किसी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलगा। नया व्यवसाय सोच-समझकर ही शुरू करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं।

—————-