आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, नई नियुक्ति और पदोन्नति हो सकती है। व्यावसाय में नया निवेश शुभ रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। कोई बड़ा काम होने से खुशी मिलेगी। मेहमानों का घर में आगमन संभव है। मन खुश रहेगा। नये कार्य में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बाहर भोजन करने से बचें।

—————-

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
कारोबार में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की ओर से सराहना मिलेगी। परिवार में संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। पड़ोसियों से न उलझें। नदियों में स्नान से परहेज करें। शेयर बाजार तथा आभूषणों में निवेश लाभकारी होगा।
—————-

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें तथा बेवजह विवाद से बचें। नौकरी में अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रखें। परिवार को समय दें। व्यापार में लाभ होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। शत्रु बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश करेंगे, वाणी पर संयम रखें। भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना बनेगी।
—————-

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आग और पानी से हादसों का खतरा है। व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। किसी से भी विवाद से बचें तथा वाणी पर संयम बरतें।। मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सोने-चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। पुराने साथी से मुलाकात होगी। धर्म स्थल पर दान दें।

—————–

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। आत्मसम्मान में बढ़ेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में जमीन-जायजाद को लेकर विवाद हो सकता है। कारोबार सामान्य रहेगा। साधु-संतों की सेवा करने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को फल बांटना फलदायक होगा।
—————-

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से मनचाहा लाभ होगा। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी को सम्मान दें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग है। कहीं से अप्रिय समाचार से मन विचलित हो सकता है, धैर्य और संयम बरतें। जल्दबाजी में निर्णयन लें।
—————-

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
घर पर मेहमानों का आगमन होगा। नये कार्य सफल होंगे। व्यापार में सावधानी बरतें। लापरवाही पर बड़ी धनहानि संभव है। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों की बात न टालें। पड़ोसियों से विवाद संभव है। अनजान लोगों से बहसबाजी से बचें। संतान को लेकर सुखद समाचार मिलने का योग है।
—————-

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
पुराना रोग उभर सकता है। पहाड़ों की यात्रा को टाल दें। आर्थिक कारणों से मन अशांत रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। बाहर भोजन करने से बचें। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को दान करना बेहद फलदायक होगा। वाणी पर संयम रखें।
—————-

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
नौकरी को लेकर विवाद हो सकता है। अधिकारियों से बना कर रखें। कारोबार अच्छा लाभ देगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, सतर्कता बरतें। बेवजह विवाद से बचें तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। ऑनलाइन खेलों से दूर रहें। सामाजिक व धार्मिक कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य को लेकर सजग रहें।
—————-

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
धार्मिक यात्रा शुभ होगी। साधु-संतों की सेवा का मौका मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होने से प्रसन्नता रहेगी। संतान को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। नई नौकरी का योग है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, अनदेखी करना ही बेहतर होगा।
—————-

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
चोट व पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट संभव है, सावधानी बरतें। नदियों में स्नान से बचें। परिवार के साथ किसी धर्म स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। अनजान व्यक्ति की बात पर विश्वास न करें। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश सोच विचार कर ही करें। सट्टा और लॉटरी से दूर रहें।
—————-

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
हृदय और रक्त संबंधी बीमारियों से पीड़ित जातक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। धर्मस्थल पर गरीबों को दान दें। बाहर भोजन करने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का हर कार्य में सहोयग मिलेगा।

—————-