मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
मन में भय और चिंता बनी रहेगी। शुगर और दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। भूमि खरीदने की योजना सफल होगी। घर से बाहर भोजन करने से बचें। रात में लंबी यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। अनजान लोगों से किलसी तरह के विवाद से बचें।
—————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आय में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जीवन साथी के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। धार्मिक और नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सोने-चांदी और शेयर बाजार में निवेश करना अच्छा रहेगा।
—————
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मांगलिक कार्य सफल होंगे। कोर्ट व प्रशासन संबंधी कार्यों में बाधा बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। पूर्व दिशा की यात्रा का योग है। धार्मिक आयोजनों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
—————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी बड़ी योजना को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी में पदोन्नति का प्रबल योग है। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जमीन-जायजात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। नदी-तालाबों में स्नान करने से बचें।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। घर पर मेहमान के आने का योग है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। दोस्तों का साथ और सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी करने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
—————
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कहीं से शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अनजान लोगों के साथ देनदेन से बचें। व्यापार के सिलसिले में भागदौड़ होगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर मन में चिंता तथा तनाव रहेगा। आय में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा को टालना बेहतर होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। नौकरी में अधिकारियों की ओर से शाबासी मिलेगी।
—————
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
नई नौकरी का योग है। नदियों में स्नान और नौकायन से परहेज करें। किसी के साथ बेवजह मजाक करने से बचें। आपकी सही बात भी दूसरों को बुरी लग सकती है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। लेनदेन सावधानी के साथ करें। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। किसी निमंत्रण में भागीदारी करने के मौका मिलेगा। मन में चिंता बनी रहेगी।
—————
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
कारोबार में वृद्धि होगी। चांदी के आभूषणों में निवेश करना शुभ रहेगा। भवन, भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दोपहर बाद वाहन चलाने से परहेज करें। रासायनिक पदार्थों के प्रयोग में सावधानी बरतें
—————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार में लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल से सहयोग मिलेगा। प्रेमी और जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में सावधानी बरतें। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। सोना-चांदी और शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा। जोखिम भरे कार्य टालना बेहतर रहेगा।
—————
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आर्थिक कारणों से मन में तनाव रहेगा। नौकरी और कारोबार को लेकर यात्रा का का योग है। पानी से खतरा हो सकता है, नदियों में स्नान से बचें। व्यापार में उधार लेने की स्थिति बनेगी। श्वांस संबंधी रोगों से पीड़ित जातक अपना विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों को समय दें। जीवनसाथी की सलाह को तरजीह दें। खट्टे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
संतान के सफलता की खबर मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नये व्यापार में धन सोच समझकर लगाएं। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभ होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पहाड़ की यात्रा में जोखिम हो सकता है। गरीबों को दान दें।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में तरक्की होगी। रुका कार्य पूरा होगा। पारिवारिक सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्य स्थल में बदलाव का योग है। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से बचें। खट्टे पदार्थों का सेवन न करें। बाहर भोजन करने से परहेज करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें