आज का राशिफल 13 अप्रैल 2025

खबर शेयर करें 👉

मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
कारोबार में वृद्धि होगी। कीमती सामान की खरीद सफल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग है। शेयर मार्केट, ऑनलाइन कार्यों में लाभ होगा। अनजान लोगों से विवाद से बचें। लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नदियों में स्नान से परहेज करें। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।
————–

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
नौकरी में उन्नति होगी। शत्रु कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पुरानी बीमारी के उभरने से तनाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी का योग है। प्रशासनिक कार्य सफल होंगे। नये व्यापार का विचार मन में आएगा। जमीन तथा नये वाहन की खरीद के प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से भरपूर सहयोग मिलेगा।
————–

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
परिजनों से विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। संक्रामक बीमारी का खतरा बना रहेगा। आग से हानि हो सकती है। व्यवसाय के लिए यात्रा का योग बन सकता है। भूमि-भवन खरीदने के प्रयास सफल रहेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। शत्रु परेशान करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सट्टा व लौटरी से दूर रहें।
————–

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाने का योग बनेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
————–

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
नौकरी में पदोन्नति होगी। विदेश की यात्रा का योग है। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। दिल के मरीज अपना विशेष ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बाहर भोजन करने से बचें। वाणी पर संयम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मंदिर में दान दें।
————–

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगा। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। गाय की सेवा करें।
————–

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कारणों से तनाव हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना सफल रहेगी। व्यवसाय साधारण रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है।
————–

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। नई नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार और सट्टे से बचें। रात के समय यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
————–

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यापार में लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। गरीबों को दान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भूमि खरीद का प्रबल योग है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार के साथ हिल स्टेशन में सैर करने की योजना बन सकती है।
————–

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
सगे संबंधी विवाद पैदा कर सकते है। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। वाणी पर संयम रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। पारिवारिक कारणों से यात्रा का योग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
————–

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। रोजगार प्राप्ति का योग है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। व्यवसायिक कार्यों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहेगा। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर तथा आभूषणों में में निवेश लाभकारी रहेगा।
————–

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
रोजगार को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर आए साधू को दान दें। धार्मिक कार्यों में बागीदारी करने का मौका मिलेगा।
————–