न्यूज निरपेक्ष, भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मूसाताल में नहाने के दौरान डूब जाने से एयरफोर्स के दो कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।
सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मूसाताल आए थे। इनमें चार युवक व चार युवतियां शामिल थीं। इसी दौरान चारों युवक प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र नहाने के लिए ताल में उतर गए। नहाते हुए प्रिंस यादव और साहिल ताल के बीच में पहुंच गए। वहां गहराई अधिक होने से प्रिंस व साहिल डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव ताल से बाहर निकाले गए। सीओ ने बताया कि चारों युवक पठानकोट पंजाब में एयरफोर्स में तैनात थे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें