न्यूज निरपेक्ष, रुद्रपुर। बीती रात यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरे-फुफुरे भाई थे और अपने-अपने घर के इकलौते बेचे थे। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। घटना सिडकुल क्षेत्र के पारले चौक की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को शांति बिहार कालोनी रुद्रपुर निवासी मोहित चौधरी और घास मंडी निवासी योगेश चौधरी बाइक से हल्द्वानी गए थे। रात में दोनों वापस लौट रहे थे। तभी सिडकुल क्षेत्र में पारले चौक के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर घायल में सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मोहित चौधरी रुद्रपुर के घास मंडी में रहता था और शहर के एक शोरूम पर नौकरी करता था। वहीं योगेश डी फार्मा करके नौकरी की तलाश कर रहा था। क्षेत्र के पार्षद सुशील चौधरी समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं। लोगों ने घटना पर दुख जताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें