न्यूज निरपेक्ष, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)। देवप्रयाग- पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के पास एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात हुई। सूचना मिलते ही बाह बाजार देवप्रयाग के थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौट रही कार अचानक खाई में जा गिरी। हादसे में राजेन्दऱ सिंह व जसपाल सिंह की मौत हो गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है। उन्होंने बताया कि घना जंगल और अंधेरा होने से राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें