न्यूज निरपेक्ष, नैनीताल। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत पटरानी में सोमवार को बारात में शामिल बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोग हादसे का कारण सड़क जर्जर होना बता रहे हैं। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा जानकारी ली। घटना से बारात का रंग फीका हो गया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि कि बरात हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी। मृतकों में डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा, पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी, दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं। हादसे में चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं। उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने बताया कि बारात के वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें