न्यूज निरपेक्ष, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के ग्राम ओडाटा के तोक मोरा स्थित गुर्जर बस्ती में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए और चारों की मौत हो गई। राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के लगभग 2 बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। घटना के वक्त परिवार के लोग गहरी नींद में थे। अचानक दीवार ढहने से घर में सो रहे परिवार के लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में गुलाम हुसैन (26) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23), पुत्र आबिद (3) और 10 माह की बेटी सलमा की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक ठा गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नलबे को हटाकर शव बाहर निकाले। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन मलबे में दबे लोगों को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान जर्जर होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें