न्यूज निरपेक्ष, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिला अंतर्गत नंदानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रसव के बाद अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दफना दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव बरामद कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने लोग स्तब्ध हैं और मामला चर्चा का विषय बना है।
पुलिस के अनुसार, नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। महिला के तीन बच्चे हैं और वह उनके साथ गांव में रहती है। बीते बुधवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन लोकलाज के डर से उसने नवजात को गोबर के ढेर में दफना दिया। गांव की कुछ महिलाओं को महिला की स्थिति देखकर संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को पुलिस गांव में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने बच्ची को गोबर के ढेर में दफनाया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पास के गोबर के ढेर से नवजात बच्ची का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब बच्ची के पिता के बारे में महिला से पूछताछ कर रही है। लेकिन महिला इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर रही है। ग्रामीणों में महिला की करतूत से खासा आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में नवजात के किसी परिचित के न होने पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिशु का अंतिम संस्कार कराया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें