न्यूज निरपेक्ष, अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड से नववर्ष की रात हृदयविदारक घटना सामने आई है। 31 दिसंबर की रात खोल्यों–टोटाम गांव में बाघ ने एक महिला को मार डाला। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में दहशतहै और लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला रात के समय किसी जरूरी कार्य से घर के पास ही बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ समय बाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से गांव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां लगातार बढ़ रही थीं, जिसकी जानकारी पहले भी दी गई थी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
