मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभकारी होगा। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। व्यापार में लेनदेन करने में सावधानी बरतें। अनजान फोन कॉलर की बातों पर भरोसा न करें। शुगर और दिल के रोगी सेहत को लेकर सावधानी बरतें। संतान की नौकरी का योग है। दोपहर बाद यात्रा का योग है।
————
वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मांगलिक कार्य में भागीदारी का मौका मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुंडली दिखाककर ही नया कार्य शुरू करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ठंड से बचाव करें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑनलाइन खेलों और सट्टे से दूर रहें। वाहन तथा घर खरीदने की योजना सफल होगी। बड़े कार्य में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
————-
मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नौकरी में उन्नति होगी। संपत्ति को लेकर सगे-संबंधियों से विवाद हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मांगलिक कार्यों में भागीदारी का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्य बनेंगे। किसी पर्यटन स्थल की सैर करने की योजना बनेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
————
कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
व्यापार में हानि संभव है। पुराना रोग परेशान कर सकता है। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। कहीं से शुभ सूचना मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दिल के रोगी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नदियों व तालाबों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी बरतें। शत्रु साजिश रचेंगे लेकिन सफल नहीं होंगे। शेयरों में निवेश अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
—————
सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। भूमि खरीद की योजना मूर्त रूप लेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी में सहयोगियों से विवाद संभव है। घर पर संतों का आगमन होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऑनलाइन खेलों में पैसा न लगाएं। किसी धार्मिक स्थल पर गरीबों को भोजन कराएं। माता-पिता की सेवा करें। बाहर भोजन करने से परहेज करें।
—————–
कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सरकारी नौकरी मिलने का योग है। नया कार्य सोच-समझकर शुरू करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना सफल होगी। पुराना रोग परेशान करेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। कहीं से शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ विवाद न करें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
————–
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आर्थिक हालात परेशान करेंगे। व्यवसाय को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही से चोट लगने का खतरा है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सोने-चांदी पर निवेश करना शुभ रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
————–
वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
ऑनलाइन व्यवसाय में धनहानि संभव है। संतान का स्वास्थ्य खराब होने से परेशानी हो सकती है। लाभ कम और व्यय अधिक होगा। शेयर मार्केट व सोने में निवेश करना लाभकारी होगा। मांगलिक कार्यों के कारण यात्रा का योग बन सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी के लिए प्रयास सफल होंगे। कहीं से अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
————
धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
पदोन्नति मिलेगी। नये आभूषण खरीदने की योजना बनेगी। व्यवसाय के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। लापरवाही से संक्रामक रोग का खतरा है। मीठे पदार्थों का अधिक सेवन न करें। व्यवसाय तथा शेयर मार्केट में लाभ होगा। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
—————-
मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय साधारण चलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। शुगर के रोगी खानपान पर विशेष ध्यान दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें। मंदिर में जाकर गरीबों को भोजन कराएं। संतान को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। मांगलिक कार्य सफल होंगे। पूर्व दिशा की यात्रा का योग है।
—————
कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
नई नौकरी के लिए आवेदन करना शुभ रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शेयर मार्केट और आभूषणों में निवेश शुभ रहेगा। सट्टे और लॉटरी से बचें। दूर की यात्रा करने से बचें। भूमि अथवा भवन खरीदने का योग बन सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नदियों में स्नान करने से बचें। कहीं से शुभ समाचार मिलेने से राहत महसूस करेंगे।
—————
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
भूमि अथवा भवन खरीदने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर पर मेहमानों के आने से परिवार में खुशी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा दायित्व मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यवसाय में घाटा संभव है। सोने के आभूषणों की खरीद शुभ रहेगी। ऑनलाइन खेलों तथा सट्टे से दूरी बनाएं। बड़े-बुजुर्गों को सम्मान दें। किसी मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा।
—————-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

संपादक – न्यूज़ निरपेक्ष
फोन: +91 80063 33100
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें